June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

रमन सिंह के शाह को लिखे पत्र पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार…

रमन सिंह के शाह को लिखे पत्र पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का पलटवार…

रमन सिंह के समय ही नक्सलवाद 3 ब्लॉक से निकलकर 14 जिलों और राजधानी तक पहुंचा था।

गुटबाजी के कारण रमन सिंह ने अपने पत्र में विष्णुदेव साय, विजय शर्मा का जिक्र नहीं किया।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। डॉ रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नक्सलवाद की समाप्ति के लिये उनका यशोगान करते हुए एक पत्र लिखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रमन सिंह ने नक्सलवाद के लिये तत्कालीन केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि हकीकत यह है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की खेती करने का श्रेय डॉ. रमन सिंह को जाता है, 2003 से 2018 तक वह मुख्यमंत्री थे, उनके मुख्यमंत्री काल में जो नक्सलवाद बस्तर के तीन ब्लाकों तक था, वह फैलकर प्रदेश के 14 जिलो तक पहुंच गया। राजधानी बस्तर तक नक्सलवाद की धमक पहुंच गयी थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ताडमेटला से लेकर झीरम जैसे दुर्दांत नरसंहार का कलंक जिसके माथे में लगा हुआ है वो रमन सिंह बेशर्मीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी तत्कालीन केंद्र सरकार पर थोप रहे थे। जबकि बस्तर के नक्सल क्षेत्रों में तैनात किये गये केन्द्रीय सुरक्षा बल मनमोहन सरकार के समय ही बस्तर आये थे। मोदी सरकार ने एक भी बटालियन की बढ़ोत्तरी नहीं किया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रमन सिंह अपने पत्र में नक्सलवाद समाप्ति के लिये विष्णुदेव साय और विजय शर्मा का जिक्र तक करना भी जरूरी नहीं समझा, ये भारतीय जनता पार्टी की गुटबाजी को दिखाता है। रमन सिंह को भी मालूम है कि साय सरकार झूठा श्रेय ले रही है। नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीति तो कांग्रेस सरकार के समय ही बन गया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रमन सिंह ने इस पत्र में उन्होंने स्वर्गीय वल्लभ भाई पटेल लौह पुरुष से तुलना अमित शाह से किया है। अमित शाह जो झूठ बोलने के लिये विख्यात है, अमित शाह जो विपक्ष के खिलाफ षड्यंत्र करने के लिये विख्यात है, अमित शाह जो विपक्षी दलों पे अलोकतांत्रिक पैतरे अपनाने के लिये विख्यात है। उनकी तुलना लौह पुरुष स्व. वल्लभ भाई पटेल से किया जाना बेहद ही निदंनीय है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रमन सिंह जैसे नेता जो इस प्रदेश के 15 साल मुख्यमंत्री रहे, इस प्रकार का झूठा यशोगान का पत्र लिखेंगे इससे छत्तीसगढ़ की जनता आहत होती है। यदि नक्सलवाद समाप्त हो गया तो रमन सिंह को इस पत्र में यह भी लिखना था कि उनको जो एनएसजी की सुरक्षा मिली है उनको भी वापस कर लिया जाये, क्योंकि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद है ही नही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!