June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी-बेटी की हत्या…

राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी-बेटी की हत्या…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह वारदात विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव की है। आरोपी की पहचान गुलाब साहू के रूप में हुई है, जो पहले पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था।

विवाद के बाद वारदात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पूर्व पुलिसकर्मी ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी लता साहू और सौतेली बेटी चित्रा साहू पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी गुलाब साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!