आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 29.03.2026 को थाना पण्डरी पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू जप्त किए गए।
पुलिस टीम द्वारा मोवा तालाब के पास आरोपी किशन साहू को अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घुमते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
किशन साहू पिता रोहित साहू उम्र 19 वर्ष निवासी-कब्रिस्तान के पास मोवा थाना पण्डरी रायपुर।



