हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दयालबंद बिलासपुर में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के हाई स्कूल की 50326 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन पूर्ण हो गया एंव अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका 9808 एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा की 19802 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो गया है एवं 10994 शेष है हायर सेकेंडरी में मूल्यांकित विषयो की संख्या 09 शेष विपय 15 हाई स्कूल में 05 विषयों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो गया है एवं 11 विषयों का शेष है आज जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर श्री विजय टांडे ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया एवं जानकारी ली डॉ प्रज्ञा गोपाल मूल्यांकन केंद्र अधिकारी एंव राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहायक मूल्यांकन केंद्र अधिकारी श्री आरके दुबे, व्याख्याता श्रीमती शीला चक्रवर्ती, व्याख्याता श्रीमती माधुरी दीक्षित, श्री पी पी ध्रुव आदि के सहयोग से मूल्यांकन कार्य पूर्ण किया जा रहा है।





