June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक मोतीलाल साहू ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…

विधायक मोतीलाल साहू ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 1 के संत कबीर दास, यतियतनलाल, बंजारी माता मन्दिर वार्ड में एकमुश्त 3 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत से नाली, सड़क, विविध नए विकास कार्य शीघ्र करने एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, डॉ. मनमोहन मनहरे, गणमान्यजनों, आमजनों सहित भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के क्षेत्र में 7 विभिन्न स्थानों पर 1 करोड़ 2 लाख 46 हजार रूपये, यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के क्षेत्र में 5 विभिन्न स्थानों पर 38 लाख 59 हजार रूपये और बंजारी माता मन्दिर वार्ड क्रमांक 5 के क्षेत्र में 11 भिन्न स्थानों पर 1 करोड़ 77 लाख 47 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से इस प्रकार भिन्न 23 स्थानों पर 3 करोड़ 18 लाख 52 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्य जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शीघ्र कराये जाने नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, वार्ड 5 पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, वार्ड 3 पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे, वार्ड 15 पार्षद श्री राजेश देवांगन सहित नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को अनुपम सौगात दी।

रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने भूमिपूजन करते हुए नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर को तत्काल नए स्वीकृत विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर जनहित में जनसुविधा हेतु प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!