June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक अनुज शर्मा की पहल पर धरसीवां को बड़ी सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ को मिली स्वीकृति…

विधायक अनुज शर्मा की पहल पर धरसीवां को बड़ी सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ को मिली स्वीकृति…

अभी तो यह शुरुआत है! मेरा लक्ष्य है कि धरसीवा का हर गाँव शहर जैसी सुविधाओं से लैस हो- विधायक अनुज 

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। क्षेत्रीय विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ धरसीवां विधायक अनुज शर्मा के सतत प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के अंतर्गत धरसीवां विधानसभा के तीन प्रमुख ग्रामों— परसतराई, कुरूद और नगरगाँव के लिए गौरवपथ निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधायक अनुज शर्मा लंबे समय से इन क्षेत्रों में पक्की सड़कों और जल निकासी की सुविधा के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने शासन स्तर पर मजबूती से पहल करते हुए इन ग्रामों की आवश्यकता को प्राथमिकता से रखा। स्वीकृति मिलने के बाद अब इन गाँवों की मुख्य सड़कों का कायाकल्प होगा, जिससे ग्रामीणों को कीचड़ और धूल से मुक्ति मिलेगी।

मीडिया से चर्चा करते हुए इस उपलब्धि पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमारे धरसीवा परिवार के लिए बेहद खुशी और गर्व का दिन है। मुझे यह बताते हुए बहुत संतोष हो रहा है कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत हमारे विधानसभा के तीन महत्वपूर्ण ग्रामों— परसतराई, कुरुद और नगरगांव—के लिए गौरवपथ की स्वीकृति मिल गई है।धरसीवां विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के माध्यम से गाँवों के बुनियादी ढांचे को शहरी तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, और आने वाले समय में अन्य ग्रामों को भी ऐसी ही विकास योजनाओं से जोड़ा जाएगा। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने हमारे प्रस्ताव पर मुहर लगाकर धरसीवा के विकास को गति दी। लेकिन सबसे बड़ा धन्यवाद मैं आप सबको देना चाहता हूँ। आप लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, यह उसी विश्वास की जीत है।जब मैं परसतराई, कुरुद और नगरगांव आता था, तो लोगों की आंखों में विकास की जो उम्मीद दिखती थी, वही मुझे सदन में मजबूती से अपनी बात रखने की प्रेरणा देती थी।अभी तो यह शुरुआत है! मेरा लक्ष्य है कि धरसीवा का हर गाँव शहर जैसी सुविधाओं से लैस हो। विकास की यह गाड़ी अब रुकने वाली नहीं है। हम मिलकर ‘नवा धरसीवा’ बनाएंगे।

गौरवपथ की स्वीकृति की सूचना मिलते ही ग्राम परसतराई, कुरूद और नगरगाँव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मांग की प्रतीक्षा थी, जिसे विधायक श्री शर्मा ने अपनी सक्रियता से साकार किया है।ग्रामवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस बड़ी सौगात के लिए विधायक अनुज शर्मा का सहृदय आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक जी ने चुनाव के दौरान जो विकास का वादा किया था, वे उसे धरातल पर उतार रहे हैं। गौरवपथ बनने से न केवल गाँव की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आवागमन में भी सुगमता होगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!