पूर्व विधायक जुनेजा के कार्यालय पहुँचे प्रसिद्ध अभिनेता कृष्णा अभिषेक…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मुंबई के प्रसिद्ध अभिनेता कृष्णा अभिषेक आज रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के देवेंद्र नगर स्थित कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहज वातावरण में सभी के साथ बैठकर चाय की चुस्की ली और आत्मीय संवाद किया।
अपने दौरे के दौरान कृष्णा अभिषेक ने दवाई के लंगर का अवलोकन किया और इस सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराना एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जो समाज में मानवता और सेवा भाव को सुदृढ़ करती है।
दवाई लंगर के माध्यम से लगातार जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अनेक लोगों को लाभ मिल रहा है।



