March 19, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

चोरी की घटना का थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा सफलता पूर्वक खुलासा…

चोरी की घटना का थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा सफलता पूर्वक खुलासा…

चोरी के प्रकरण का शातिर चोर गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से एक्साईज कंपनी का बैटरी 01 नग किमती 5000/- रूपये एवं हाईड्रोलिक पट्टी 01 नग किमती 1500/ रूपये को बरामद

हरियर एक्सप्रेस, राजनांदगांव। विवरण यह है कि प्रार्थिया मौसमी निषाद पति श्री देवेन्द्र निषाद, उम्र 35 साल, निवासी ग्राम रूदगांव साकरीपार, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि, दिनांक 29.01.2026 को अज्ञात आरोपी द्वारा उसकी दुकान से नगदी रकम करीब 25,000/- रुपये चोरी कर ली गई तथा उसी रात गांव के जीतेश्वर साहू के ट्रैक्टर से एक्साईज कंपनी का बैटरी एवं हाइड्रोलिक पट्टी कुल मशरूका रकम 31,500/- रुपये चोरी कर ली की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र हो रही चोरी की घटना को रोकने, पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा, के द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगांव प्रशिक्षु आई.पी.एस. आदित्य कुमार एवं निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर एवं टीम के द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए संदेही आरोपी रेवाराम निषाद (उम्र 27 वर्ष) निवासी साकरीपार रूदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया।

जिस पर आरोपी रेवाराम निषाद पिता देवलू राम निषाद, उम्र 27 साल, निवासी साकरीपार रूदगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को गिरफ्तार कर मेमोरण्डम कथन के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर का बैटरी एवं हाइड्रोलिक पट्टी जप्त किया गया। चोरी की नगदी रकम आरोपी द्वारा खर्च कर देना बताया गया है।

कार्यवाही में प्रशिक्षु आई.पी.एस.आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक लाभाराम ध्रुव, आरक्षक 913 हेमंत सुर्यवंशी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews