हरियर एक्सप्रेस, डोंगरगांव। पत्नी के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना करने के मामले में डोंगरगांव पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में महिला ने हताश होकर दिनांक 28.11.2024 को जहर सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। जो महिला सविता बाई निषाद अपने पति पुरूषोत्तम निषाद के द्वारा रोज-रोज लड़ाई झगड़ा से परेषान होकर जीवन जीने इच्छा समाप्त होने से अपने घर में जहर पीकर अस्पताल में ईलाज दौरान मृत हो गई। थाना डोंगरगांव मर्ग क्रमांक 16/2025 की जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतिका को उसका पति पुरुषोत्तम निषाद आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता था। घटना के संबंध में मृतिका की बेटियों ने भी बयान में पिता द्वारा की जा रही मारपीट की पुष्टि की वहीं पड़ोसियों के बयान, एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी प्रताड़ना के तथ्य पुष्ट हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पुरुषोत्तम निषाद को दिनांक 17.03.22026 गिरफ्तार कर लिया गया मृतिका सविता निषाद शारीरिक रूप से अषक्त थी व चार बेटियों में से कोई साथ नही रहने व पति के प्रताड़ना से तंग आकर जहर सेवन कर लिया।
थाना प्रभारी डोंगरगांव, प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार एवं निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मर्ग जांच के आधार पर थाना डांेगरगांव द्वारा अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 108 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। इस पूरी विवेचना में पुलिस टीम के साथ संदीप देशमुख की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।



