March 18, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

शासकीय आश्रमों में बच्चियां सुरक्षित नहीं – दीपक बैज

शासकीय आश्रमों में बच्चियां सुरक्षित नहीं – दीपक बैज

आदिवासी मुख्यमंत्री आदिवासी बच्चियों को सुरक्षा नहीं दे पा रही।

कांग्रेस ने बीजापुर मामले की जांच के लिये जांच दल बनाया।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजापुर जिले के एक शासकीय छात्रावास मे एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। पालकों का भरोसा टुटा है। शासकीय छात्रावास मे तीन मासूम बच्चियों के साथ दुराचार हुआ है। बच्चिया गर्भवती हो गयी है। आश्रम प्रबंधन ने मामले को छुपाने के लिए इन पीड़ित बालिकाओं को आश्रम से निकाल कर घर भेज दिया। जबकि ऐसी घटना की जानकारी मिलने के बाद पॉक्सो एक्ट की धारा 19 के तहत आश्रम प्रबंधन को सबसे पहले पुलिस को सूचना देना था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य मे जब से भाजपा की सरकार बनी है, सरकारी आश्रम मे बच्चियां सुरक्षित नहीं हैँ। इसके पहले भी बीजापुर के पोटा केबिन मे भी ऐसी ही घटना की जानकारी सामने आई थी 12 वी की छात्रा अनाचार के कारण गर्भवती हो गयी थी। सुकमा में भी ऐसी ही घटना हुई।कोरबा में भी ऐसी ही घटना हुई। रमन राज के समय हुई कांकेर के झलियामारी के जैसे ही बीजापुर की यह घटना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश का मुखिया आदिवासी है। उसके बावजूद वह आदिवासी बच्चियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहा। इस घटना की जांच के लिए कांग्रेस जांच दल भेज रही है। इस मामले मे जो भी दोषी हो उनपर कड़ी कार्यवाही की जाय. प्रदेश के सभी छात्रावासों की सुरक्षा की समीक्षा की जानी चाहिए और हर छात्रावास की महिला पुलिस नियमित निगरानी करे।

कांग्रेस ने बीजापुर मामले की जांच के लिये 9 महिला नेत्रियों की कमेटी बनाया है। कमेटी की संयोजक सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष मंगमा, सदस्यगण पीसीसी महामंत्री नीना रावतिया, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जिला पंचायत सदस्य बबीता मांडवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिता तेलम, नगर पंचायत अध्यक्ष भोपालपट्नम रिंकी कोरम, गंगालूर सरपंच पायल हेमला है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews