अतुल टावरी बने रायपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के नए अध्यक्ष…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष रोमिल राठी, सचिव परेश भट्टड़ एवं कोषाध्यक्ष सीए अमित राठी ने बताया कि माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के सक्रिय सदस्य अतुल टावरी को सत्र 2026-29 के लिए रायपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन का सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

श्री टावरी माहेश्वरी युवा मंडल के कर्मठ एवं सक्रिय सदस्य हैं। समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अतुल टावरी ने सभी वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे और युवाओं को समाज सेवा से जोड़ेंगे।



