March 17, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

शहर के अंदर भी हेलमेट के नाम पर कट रहा चालान, सीधे मोबाइल पर पहुंच रहा ई-चालान…

शहर के अंदर भी हेलमेट के नाम पर कट रहा चालान, सीधे मोबाइल पर पहुंच रहा ई-चालान…

फुंडहर ऐसा इलाका, जहां रहवासी सौ मीटर भी बगैर हेलमेट बाइक नहीं चला सकते।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। हेलमेट के नाम पर ई-चालान काटने को लेकर ट्रैफिक पुलिस का कोई मापदंड नहीं है। शहरी क्षेत्र में बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने अघोषित छूट है। शहर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पहले से ज्यादा तेज हो गई है। आईटीएमएस कैमरों की जद में बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के पांच सौ से एक हजार रुपए तक के ई-चालान काटे जा रहे हैं। इसके विपरीत तीन-चार सवारी वाले दोपहिया वाहन चालकों पर किसी तरह से कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

बगैर हेलमेट दोपहिया चलाने के मामले में वीआईपी रोड स्थित फुंडहर इलाके के रहवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुंडहर चौक पर चारों दिशाओं में आईटीएमएस कैमरे लगे हुए हैं। इसके चलते बस्ती में रहने वाले अपने घर से बगैर हेलमेट दोपहिया चलाने पर आईटीएमएस के कैमरे में कैद हो जाते हैं और उनका ई-चालान कट जाता है। स्थिति ऐसी है कि कई दोपहिया वाहन चालकों का बगैर हेलमेट दोपहिया चलाए जाने के कारण आठ से दस बार ई-चालान कट चुका है।

जहां कैमरे नहीं लगे हैं उन क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों का ज्यादा उल्लंघन हो रहा है। ऐसे क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालक स्टंट करने के साथ ही अपनी दोपहिया में तीन से चार सवारी बैठाकर निकल रहे हैं। साथ ही कार चालक रोड क्रॉस कर रहे लोगों को रोड पार जाने देने के बजाय तेजी से कार निकालते हैं। इससे एक्सीडेंट का खतरा भी बना रहता है। ट्रैफिक नियम के मुताबिक, अगर कोई पैदल रोड पार कर रहा है तो ऐसी स्थिति में दोपहिया, चौपहिया वाहन चालकों को अपनी गाड़ी धीरे कर पैदल जा रहे व्यक्ति को रोड पार करने देने का नियम है।

डॉयल-112 की गाड़ी में स्टंट, ऐसे में कैसे चलेगा काम…

ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों के साथ बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। शनिवार को ट्रैफिक के साथ थानों की पुलिस ने 132 नशेड़ी वाहन चालकों की गाड़ियां जब्त की है। नशेड़ी वाहन चालकों के साथ ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाइक सवार एक युवक डॉयल 112 की गाड़ी में स्टंट करते दिख रहा है। वीडियो संतोषी नगर में शनिवार रात 11.55 बजे का है। बताया जा रहा है कि डॉयल 112 के साथ स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

हजार में दस लोगों का बगैर हेलमेट कटता है चालान…

चालकों में से महज दस के खिलाफ ई-चालान कटता है। इनमें भी उन लोगों का ई-चालान कट रहा है, जिन गाड़ी मालिकों का मोबाइल नंबर आरटीओ में अपडेट है। शेष अन्य बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों का ई-चालान नही कट रहा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews