सै. शेर अली आगा बाबा के दरगाह की इफ्तार में पहुंचे भूपेश बघेल, अमित जोगी, डॉ. राज, कांग्रेस, बीजेपी, जोगी कांग्रेस के नेता और हजारों रोजेदार…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। हज़रत सय्यद शेर अली आगा बाबा (बंजारी वाले बाबा) सरकारे छत्तीसगढ़ की दरगाह औलिया चौक मोतीबाग रायपुर में हर साल की तरह इस साल भी 26 वीं शरीफ के मौके पर रोज़ा इफ्तार का इंतज़ाम किया गया था। दरगाह ट्रस्ट के राहिल रऊफी ने बताया कि शाम 6:16 मिनट में रोज़ा खोला गया।

इस अवसर पर रोजेदारों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे इसके पश्चात अमित जोगी, वक्फ बोर्ड चेयरमेन डॉ सलीम राज, मखमूर इकबाल खान, सन्नी अग्रवाल पहुंचे जिनका स्वागत दरगाह के सज्जादा नशीन नईम अशरफी रिजवी, इशराक अशरफी रिजवी, इम्तियाज अशरफी रिजवी, आफताब अशरफी रिजवी, मुफ्ती मोहम्मद इसरार द्वारा किया गया। इस रोज़ा इफ्तार में आए हुए सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया गया। 6:16 को हजारों रोजेदारों ने दरगाह परिसर मे रोज़ा खोला। मगरिब की नमाज के बाद लंगर का भी इंतजाम था।




