हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश की राजधानी अपराध का गढ़ बन चुकी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लूट, चाकूबाजी, हत्या, चोरी, बलत्कार की घटनाये प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। राजधानी के कालीबाड़ी में सरेआम अपराधियो के दो गुट में गैंगवार हुआ, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू चलाया गया। राजधानी के एक ही इन्द्रप्रस्थ नगर में घर में घुसकर चार बदमाशो ने दो भाईयो के उपर में आत्मघाती प्रहार किया। लगातार इस प्रकार की घटनाये हो रही है और पुलिस मौन बनी हुयी है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले दो वर्षो में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। लूट, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है। छत्तीसगढ़ देश का ऐसा अकेला राज्य है, जहां पर कलेक्टर, एसपी कार्यालय जला दिया गया, अपराधी को गांव वालो ने उसके घर में जिंदा जला दिया, एसडीएम को जनता मारने दौड़ा दिया उसे जान बचाकर भगाना पड़ा। राज्य की राजधानी में 2 साल में गोलीबारी की घटना हो गयी, राज्य में मासूम बच्चियां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हर दिन 8 बलात्कार और हर दूसरे दिन 3 सामूहिक दुराचार की घटनाएं हो रही है। राजधानी चाकूपुर बन गया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कमिश्नरेट लागू कर दिया लेकिन कोई भी प्रभाव अपराधियो पर पड़ते हुये नहीं दिख रहा है। कमिश्नरी प्रणाली लागू कर के शहर में एक आईजी, एक डीआईजी, एक एसपी, तीन एडिशनल एसपी की तैनाती कर दी गयी है। लेकिन थानो में मैदानी अमले की कमी आज भी है। जिसके कारण पुलिस अपराध को नियंत्रित नहीं कर पा रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सत्ता रूढ़ दल के नेता पुलिस के कालर पकड़ रहे है, टीआई के कालर पकड़ रहे है, सिपाहियो के साथ गाली गलौज की जा रही है, वर्दी उतरवाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का मनोबल टुटा हुआ है और यही कारण है कि राजधानी में अपराधियो के हौसले बढ़े हुये है और लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बद्दतर होते जा रही है।



