March 12, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान…

बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान…

हरियर एक्सप्रेस, बलरामपुर। बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को प्रशासन ने दिनभर की कार्रवाई में नष्ट कर दिया। इसके तुरंत बाद देर रात को कोरंधा ग्राम पंचायत के ग्राम चंदाडांडी में भी लगभग नौ एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती होने की सूचना मिलने पर बड़ा सर्च अभियान चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अफीम के पौधे मिलने की जानकारी सामने आई है। मौके पर नरेंद्र कुमार दुग्गा (संभाग कमिश्नर, सरगुजा) भी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में अफीम के पौधे मिले हैं, वह क्षेत्र पहले माओवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है।

जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और उत्पादन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने पूरे जिले में सघन जांच के निर्देश दिए हैं। वन और राजस्व क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, वहीं सीमावर्ती इलाकों को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए वहां प्राथमिकता से जांच की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी स्थान पर अवैध मादक पदार्थों की खेती या भंडारण की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति का सदस्य बनाया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित स्थानों की पहचान कर राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण करेंगे। जांच के दौरान गांजा, अफीम, भांग या अन्य किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों की खेती या परिवहन पाए जाने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews