March 12, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

रायपुर में गर्मी के बीच ‘राहत’ की आहट: 40°C के करीब पहुंचा पारा, 2 दिन बाद बारिश और अंधड़ के आसार…

रायपुर में गर्मी के बीच ‘राहत’ की आहट: 40°C के करीब पहुंचा पारा, 2 दिन बाद बारिश और अंधड़ के आसार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही जेठ जैसी तपिश महसूस होने लगी है। राजनांदगांव में पारा 39.5°C तक जा पहुंचा है, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। हालांकि, भीषण गर्मी और लू जैसे हालात के बीच मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी है। अगले 48 घंटों के बाद प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है, जिससे चिलचिलाती धूप से राहत मिल सकती है।

रायपुर का आज का हाल

राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही हल्की धुंध (Haze) छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 38°C रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान लगभग 23°C के आसपास रहेगा। फिलहाल आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

13 मार्च को बस्तर में ‘येलो अलर्ट’

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कल यानी 13 मार्च को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। हल्की से बहुत हल्की वर्षा होने के आसार हैंमौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, झारखंड और बिहार से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका (Trough) स्थित है। इसी सिस्टम के प्रभाव से नमी आ रही है, जो आने वाले दिनों में बारिश का कारण बनेगी।

अगले 7 दिनों का ट्रेंड: 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

हैरानी की बात यह है कि जहां अभी तापमान सामान्य से 2-4°C अधिक चल रहा है, वहीं दो दिन बाद स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी।

अगले 3 दिन तापमान स्थिर रहेगा

उसके बाद के 4 दिन: अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट होने की संभावना है। यानी मार्च के मध्य में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews