March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

सदन में विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र में 82.40 करोड़ के विकास कार्यो की स्वीकृति के लिए उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार; अनुदान मांगो पर चर्चा के दौरान नई मांगों का रखा प्रस्ताव…

सदन में विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र में 82.40 करोड़ के विकास कार्यो की स्वीकृति के लिए उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार; अनुदान मांगो पर चर्चा के दौरान नई मांगों का रखा प्रस्ताव…

“हमारी सरकार जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। माननीय अरुण साव जी ने धरसींवा की जनता की तकलीफों को समझा है और बजट में जो प्रावधान किए हैं, वे क्षेत्र के भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे।”— विधायक अनुज शर्मा

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र की प्रगति के लिए लोक निर्माण और विकास कार्यों की झड़ी लगाने हेतु उप-मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने सदन में बताया कि मुख्य बजट में उनके निर्वाचन क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।धरसींवा क्षेत्र कों विकास कार्यों की मिली बड़ी सौगात हैं जिसमें लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लगभग ₹82.40 करोड़ की लागत से 17 आंतरिक मार्गों की स्वीकृति मिली है। बजट में शामिल प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:-

सड़क चौड़ीकरण: कचना से वीआईपी रोड (₹20 करोड़) तथा कचना-पिरदा मार्ग को फोरलेन करना (₹6.40 करोड़)।

ब्रिज निर्माण: सिलयारी-मांढर लेवल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज (₹14.95 करोड़) और कचना-खमारडीह मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल का चौड़ीकरण (₹8 करोड़)।

खेल एवं शिक्षा: खरोरा में इंडोर स्टेडियम व खेल मैदान का जीर्णोद्धार (₹3 करोड़) और बरौदा व माठ में शासकीय हाई स्कूल भवनों के लिए ₹1.5 करोड़ की स्वीकृति।

ग्रामीण कनेक्टिविटी: निलजा-खौना, मोहदी-असौंदा, कपसदा-सिलयारी और धरसींवा-तिल्दा मार्ग जैसे प्रमुख आंतरिक सड़कों के लिए बजट आवंटन।

सदन में विधायक अनुज शर्मा नें क्षेत्र की नई एवं लंबित मांगों पर ध्यान आकर्षित करते हुए अनुदान मांगो पर चर्चा के दौरान उप-मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे जिसमें

जल-जीवन मिशन एवं पेयजल योजना (PHE):

विधायक ने सारागांव, अडसेना, चरौदा और मोतिमपुर कला जैसे ग्रामों में अधूरे पड़े जल-जीवन मिशन के कार्यों को नया अनुबंध कर शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। साथ ही, समोदा बैराज से खरोरा नगर पंचायत और आसपास के 18 गांवों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने व बंद खदानों के पानी को फिल्टर कर उपयोग में लाने की कार्ययोजना पेश की।

बुनियादी ढांचा एवं नवीन मार्ग (PWD):

खरोरा गौरवपथ में स्ट्रीट लाइट की स्थापना, रिंग रोड-03 टेकारी चौक से नयापारा मार्ग, कोदवा बायपास और विभिन्न गांवों (जैसे लालपुर, नेऊरडीह, परसदा, असौंदा) के पहुंच मार्ग निर्माण की मांग सदन में रखी गई।

नगरीय निकाय एवं सौंदर्यीकरण:

नगर पंचायत कुंरा में गौरव पथ निर्माण और रानी सागर तालाब का तेलीबांधा मरीन ड्राइव की तर्ज पर सौंदर्यीकरण। वहीं नगर पंचायत खरोरा में प्रमुख गार्डन का जीर्णोद्धार और पूर्व में घोषित खरोरा में नवीन विश्राम गृह का शीघ्र निर्माण आदि है।

विधायक श्रीं शर्मा नें उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीं अरुण साव जी के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने बजट 2026-27 में मेरे क्षेत्र की जनता की उन भावनाओं और आवश्यकताओं को समझा है, जो वर्षों से उपेक्षित थीं। एक जनप्रतिनिधि के नाते, जब हम जनता के बीच जाते हैं, तो लोग हमसे बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे की उम्मीद करते हैं। आज उपमुख्यमंत्री जी ने उन उम्मीदों को पंख दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत, हमारे क्षेत्र की कई बहुप्रतीक्षित सड़कों और भवनों की मांगों को इस बजट में जिस गंभीरता के साथ शामिल किया गया है, वह शासन की विकासपरक सोच को दर्शाता है। यह केवल ईंट और पत्थरों का काम नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के विश्वास को पुनर्जीवित करने का कार्य है। मैं अपनी ओर से और अपने क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी और अपमुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने धरातल की समस्याओं को बजट की प्राथमिकताओं में जगह दी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews