March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना गुढ़ियारी, खमतराई तथा रामनगर चौकी क्षेत्र से 03 आरोपियों को किया गया धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार…

थाना गुढ़ियारी, खमतराई तथा रामनगर चौकी क्षेत्र से 03 आरोपियों को किया गया धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) महोदय श्री मयंक गुर्जर द्वारा नॉर्थ जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से धारदार हथियार रखने एवं घुमने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

जिसके तारतम्य में दिनांक 09.03.26 को थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारत माता चौक के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते व डराते धमकाते आरोपी भानूप्रताप महिलांग पिता द्वारिका प्रसाद महिलांग उम्र 19 साल निवासी गोगांव पुरानी बस्ती, डांडे थाना गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर उसके विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्र. 107/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार चौकी रामनगर पुलिस की टीम द्वारा चौकी रामनगर क्षेत्रांतर्गत कर्मा चौक के पास धारदार चाकू के साथ आरोपी मनीष उर्फ मोहन साहू पिता स्व. गंगाराम साहू उम्र 22 साल निवासी रामनगर कर्मा चौक चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर उसके विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्र. 108/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

तथा थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते व डराते धमकाते आरोपी महेन्द्र टांडी पिता ललित टांडी उम्र 19 साल निवासी जागृति नगर आरवीएस कॉलोनी थाना खमतराई रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर उसके विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्र. 159/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews