March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

नशे में धुत्त कथित भाजपा नेता की गुंडागर्दी : ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता और गाली-गलौज के बाद गिरफ्तार…

नशे में धुत्त कथित भाजपा नेता की गुंडागर्दी : ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता और गाली-गलौज के बाद गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। जिले के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान नशे में धुत्त कथित भाजपा नेता विकास शुक्ला ने ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी और गाली-गलौज की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान नशे में धुत्त एक कथित भाजपा नेता द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ बदसलूकी और गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता और गाली-गलौज करने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी विकास शुक्ला नशे की हालत में वहां पहुंचा और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। देखते ही देखते उसने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और शासकीय कार्य में बाधा डालने की कोशिश की।

कथित भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज…

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि, यह पूरी घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews