March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Crime State

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान ऑनलाइन सट्टा, 6 आरोपी गिरफ्तार…

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान ऑनलाइन सट्टा, 6 आरोपी गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के अनुसार थाना तेलीबांधा क्षेत्र में 4 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि थाना डी.डी. नगर क्षेत्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नगदी राशि, एक कार और लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 8 मार्च को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि तेलीबांधा क्षेत्र में कुछ लोग भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गली नंबर 2 क्षेत्र में दबिश देकर चार आरोपियों – धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी, संजय तकटानी उर्फ सोनू, राहुल असलानी और अभय शर्मा उर्फ अब्बू-को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स के जरिए आईडी बनाकर और बांटकर सट्टा संचालित कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 16 हजार रुपये नकद और एक क्रेटा कार जब्त की है। साथ ही लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी और अभय शर्मा उर्फ अब्बू पूर्व में भी सट्टा और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं।

इसी तरह डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के सत्यम विहार कॉलोनी रायपुरा में भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनिल खत्री और लीला राम पहलाजानी को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलते और खिलाते गिरफ्तार किया। उनके पास से 4 मोबाइल फोन और करीब 2 लाख रुपये के सट्टे का हिसाब बरामद किया गया।

दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले अन्य लोगों की भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा ऑनलाइन सट्टे के 7 मामलों में 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 2.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और सामान जब्त किया जा चुका है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews