March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

रायपुर नगर निगम के ‘नो फ्लेक्स जोन’ नियमों की सत्ता के रसूख तले उड़ रही धज्जियां: महापौर के निवास के पास अवैध फ्लेक्स का अंबार…

रायपुर नगर निगम के ‘नो फ्लेक्स जोन’ नियमों की सत्ता के रसूख तले उड़ रही धज्जियां: महापौर के निवास के पास अवैध फ्लेक्स का अंबार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली और सत्ताधारी दल की दोहरी मानसिकता पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के अति-महत्वपूर्ण ‘जीई रोड से दीनदयाल उपाध्याय नगर’ मार्ग, जहाँ स्वयं महापौर श्रीमती मीनल चौबे का निवास स्थित है, उसे प्रशासन ने ‘नो फ्लेक्स जोन’ घोषित कर रखा है। बावजूद इसके, इस पूरे क्षेत्र में सत्ता पक्ष के नेताओं और महापौर के समर्थकों के अवैध फ्लेक्स व होर्डिंग्स की बाढ़ आई हुई है।

नियम केवल आम जनता के लिए, सत्ताधारियों के लिए नहीं: मनोज सिंह ठाकुर

श्री ठाकुर ने कड़े शब्दों में कहा कि “नगर निगम का नियम कहता है कि ‘नो फ्लेक्स जोन’ में किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री लगाना प्रतिबंधित है। लेकिन महापौर निवास के आसपास का दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि नियम केवल आम नागरिकों और विपक्षी दलों के लिए हैं। भाजपा की महापौर के नाक के नीचे नियमों का यह उल्लंघन प्रशासनिक विफलता और सत्ता के अहंकार का जीवंत प्रमाण है।”

मुख्य बिंदु जो उठाए गए:

प्रशासनिक मिलीभगत: क्या नगर निगम का दस्ता केवल गरीब रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे विज्ञापनों पर कार्रवाई करने के लिए है? सत्ता पक्ष के इन विशालकाय फ्लेक्स पर नगर निगम की आँखें क्यों बंद हैं?

शहर की सुंदरता और सुरक्षा: अवैध रूप से लगे ये फ्लेक्स न केवल शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं, बल्कि वाहन चालकों का ध्यान भटकाकर दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण दे रहे हैं।

राजस्व की हानि: बिना अनुमति और प्रतिबंधित क्षेत्र में लगे ये फ्लेक्स नगर निगम के राजस्व को भी सीधे तौर पर चूना लगा रहे हैं।

मनोज सिंह ठाकुर ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि आगामी 24 घंटों के भीतर इन सभी अवैध फ्लेक्स को हटाकर संबंधित व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया जाए। यदि प्रशासन पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए कार्रवाई नहीं करता है, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन को बाध्य होगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews