March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 02 भाई गिरफ्तार…

हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 02 भाई गिरफ्तार…

मृतक तथा आरोपियान है आपस में भाई।

पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी लोकनाथ विश्वकर्मा ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 04.03.2026 की सुबह 09.00 बजे उसके पुत्र कमलेश विश्वकर्मा के बच्चे की तबियत खराब होने पर दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा उसके बच्चे को अस्पताल लें जाया गया था, जिस पर कमलेश विश्वकर्मा तथा अखिलेश विश्वकर्मा द्वारा दिनेश विश्वकर्मा से तुम अस्पताल क्यों ले गए पूछते हुए विवाद करने लगे तथा दिनेश विश्वकर्मा से हाथ मुक्का तथा डंडा से मारपिट करते हुए उसकी हत्या कर दिए। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना विधानसभा में अप क्र 81/2026 धारा 103(1), 3(5) बी एन एस का अपराध पपंजीबद् किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रकरण में आरोपी कमलेश विश्वकर्मा तथा अखिलेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी –

01. कमलेश विश्वकर्मा पिता लोकनाथ विश्वकर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम मटिया थाना विधानसभा रायपुर।

02. अखिलेश विश्वकर्मा पिता लोकनाथ विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम मटिया थाना विधानसभा रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews