March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री गिरफ्तार…

पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री गिरफ्तार…

थाना उरला क्षेत्र में पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर को रंगे हाथ।

आरोपी मोहम्मद आमीर थाना उरला का है हिस्ट्रीशीटर।

आरोपी मोहम्मद आमीर के थाना माना, मौदहापारा, खमतराई एवं उरला में मारपीट, बलवा, लूट, हत्या का प्रयास सहित लगभग 02 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुका है जेल निरूद्ध।

आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिलाबदर की कार्यवाही की जा चुकी है।

आरोपी के कब्जे से 01 नग पिस्टल एवं 01 नग जिंदा कारतूस किया गया है जप्त।

आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 66/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। इसी तारतम्य में दिनांक 01.03.2026 को थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव दुर्गानगर क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स पास 01 व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी उरला को आरोपी को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ कर आरोपी को थाना उरला का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री के रूप में चिन्हांकित किया गया। पिस्टल रखने के संबंध में मोहम्मद आमीर से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी मोहम्मद आमीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल तथा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अप.क्र 66/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री थाना उरला का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना माना, मौदहापारा, खमतराई तथा उरला में मारपीट, बलवा, लूट, हत्या का प्रयास सहित अन्य मामलों के लगभग 02 दर्जन से अधिक अपराध में जेल निरूद्ध रह चुका है साथ ही आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिलाबदर की कार्यवाही भी की जा चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी- मोहम्मद आमीर पिता मोहम्मद अशरफ उम्र 25 साल निवासी दुर्गानगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews