March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

होली के पूर्व जरूरतमंदों को स्वेच्छानुदान राशि वितरित, विधायक पुरंदर मिश्रा का सराहनीय कार्य…

होली के पूर्व जरूरतमंदों को स्वेच्छानुदान राशि वितरित, विधायक पुरंदर मिश्रा का सराहनीय कार्य…

होली के रंगों संग सेवा का संकल्प: विधायक पुरंदर मिश्रा ने जरूरतमंदों को स्वेच्छानुदान राशि वितरित की

सद्भाव और सेवा का उत्सव: विधायक पुरंदर मिश्रा ने जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। होली के पावन पर्व के पूर्व आज जगन्नाथ मंदिर स्थित परिसर में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा जरूरतमंद भाई-बहनों को स्वेच्छानुदान राशि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सेवा भावना का प्रतीक है। इसी भावना के साथ जरूरतमंद परिवारों के बीच सहयोग राशि प्रदान कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व है। त्योहार तभी सार्थक होते हैं, जब समाज का हर वर्ग उसमें सहभागी बने और खुशियां साझा करे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए विधायक श्री मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली के रंग भर दे तथा समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ करे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews