दस दिवसीय खत्मे कुरआन तरावीह हुई सम्पन्न…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। हर साल की तरह इस साल भी मुस्लिम हॉल बैजनाथपारा, रायपुर में दस रोजा तरावीह का प्रबंध किया गया, जहां खत्मे कुरआन मुकम्मल हुआ। तरावीह हाफिज शफीकुल हसन साहब (उत्तर प्रदेश) ने पढ़ाई एवं कुरआन की तफ्सीर बयान की। हाफिज मो. शरीफ साहब सामेअ और मौलाना शम्सुद्दीन साहब मोअज्जन, मौलाना अली इमाम साहब ने मुकब्बिर का काम अंजाम दिया।
इस अवसर पर हजरत मौलाना एहतेशाम अली फारूकी मिस्बाही साहब ने रमजान शरीफ की अहमियत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कुरआन की महत्वता व इस्लाम की अहमियत पर पूर्ण रूप से प्रकाश डाला एवं रमजान की मुकद्दस फजीलतों पर रोशनी डाली।
खत्मे कुरआन के अवसर पर विशेष फातेहा का आयोजन किया गया जिसमें शहर के उलमा एकराम ने शिरकत की एवं देश व प्रदेश की खुशहाली की दुआ की गई। आए हुए मेहमानों का इस्तकबाल शरीफ एवं डॉ. मुजाहिद अली फारूकी ने इस्तकबाल किया।

ज्ञात हो कि तरावीह का समय रात्रि साढ़े नौ बजे इस लिए रखा गया है कि कारोबारी लोगों को आसानी हो। इस अवसर पर मौलाना मनसूर आलम अशरफी, मिर्जा एजाज बेग (अध्यक्ष छ.ग. राज्य हज कमेटी), एजाज ढेबर (पूर्व महापौर), डॉ. एस. ए. रहमान, एहफाज कुरैशी, बदरुद्दीन खोखर, शोएब शरीफ, फैजान कुरैशी, अशफाक मेमन, हजरत खान, शेख मिनहाज, मौलाना अ. रज्जाक, मौलाना जहीरुद्दीन, मो. जुनेद, मो. जाहिद बंटी, आरिफ मंसूरी आदि अनेक लोग मौजूद थे।



