मृतकों की स्मृति में लगाए गए बेल, आम, नीम के पौधे…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। कृष्ण मित्र फाउंडेशन के आह्वान पर परिवार के सदस्यों ने अपने मृतक परिजन की स्मृति में तीन पौधे बेल के और दो पौधे नीम के साथ ही फूलों के पौधे लगाए।
धन्नू लाल देवांगन और उनकी पत्नी श्रीमती तिलेश्वरी देवांगन और उनके बच्चों ने लगाए उसी कड़ी में विजय पाल और उनकी श्रीमती चंदा पालने आम और नीम के पौधे लगाए वंश गोपाल शर्मा ने परिवार सहित फूलों के पौधे लगाए।
फाउंडेशन पौधों की देखभाल करती है प्रतिदिन सदस्य गण प्रातः सभी पौधों को जल देती है समय-समय पर खाद मिट्टी भी पौधों में दिया जाता है।
यहां पर यह बताना लाजमी होगा कि कोई भी व्यक्ति मुक्ति धाम परिसर टिकरापारा में पौधा लगा सकता है उन्हें इसके लिए मोबाईल नंबर 957500333,,9993832008 पर संपर्क करना होगा।
उक्त जानकारी कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव द्वारा दी गई।



