March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, 28 फरवरी को मिलेगी धान की अंतर राशि…

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, 28 फरवरी को मिलेगी धान की अंतर राशि…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पहले उनके खातों में अंतरित की जाएगी। 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से इस राशि का अंतरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में प्रदेश भर के किसानों ने मुलाकात की। किसानों ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर राशि जारी करने के फैसले पर आभार जताया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर अभिनंदन भी किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी व्यवस्था से किसानों को कम ब्याज पर ऋण मिल रहा है और अब उन्हें महाजनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान के अंतर की राशि पूरे प्रदेश के विकासखंडों में उत्सव के रूप में वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में आगे भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित विभिन्न जिलों से आए किसान मौजूद रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews