March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

ग्राम झाल में तीन लोगों की हत्या से सनसनी, भतीजा ही निकला आरोपी…

ग्राम झाल में तीन लोगों की हत्या से सनसनी, भतीजा ही निकला आरोपी…

हरियर एक्सप्रेस, सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में मंगलवार तड़के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बरमकेला क्षेत्र के थाना डोंगरीपाली अंतर्गत हुए इस हत्याकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाला मृतक का भतीजा घर में घुस आया और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चाचा और दादी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक मासूम बच्चे को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही डोंगरीपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी भतीजा फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और पारिवारिक विवाद की संभावनाओं की जांच कर रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews