March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

जनगणना 2026: सुचारू क्रियान्वयन के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न…

जनगणना 2026: सुचारू क्रियान्वयन के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न…

हरियर एक्सप्रेस, कोण्डागांव। जनगणना-2027 के बेहतर क्रियान्वयन हेतु सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना में कहा कि सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।

जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में जनगणना निदेशालय रायपुर से आए मास्टर ट्रेनर्स हिरेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चरणबद्ध विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकान गणना का कार्य 01 मई से 30 मई तक होगा। इस बार जनगणना में डाटा संकलन केवल डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान मकानों सूचीकरण, फील्ड में डाटा संकलन, एचएलओ मोबाइल एप से डाटा की प्रविष्टी के साथ चार्ज अधिकारियों के दायित्व सहित जनगणना के दौरान आने वाले समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम अजय उरांव, अश्वन पुसाम एवं आकांक्षा नायक सहित तहसीलदार, सीएमओ एवं संबधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews