March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

शराब प्रेमियों को राज्य सरकार की बड़ी सौगात : इस बार होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब दुकानें…

शराब प्रेमियों को राज्य सरकार की बड़ी सौगात : इस बार होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब दुकानें…

होली पर शराब की दुकानें ओपन…

शराब बिक्री के संबंध में राज्य सरकार के नए ड्राई डे सिस्टम ने इसके प्रेमियों की मौज कर दी है। इस साल होली के दिन भी छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानें खुली रहेंगी। 

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली पर शराब के शैकीनों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इस बाबत एक बड़ा निर्णय लिया है। इस साल होली के दिन के लिए शराब प्रेमियों को पहले से खरीदकर रखने की जरूरत नहीं होगी।

दरअसल, सरकार ने इस साल के लिए जो आबकारी नीति बनाई है, उसके हिसाब से होली के दिन भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी। नई आबकारी नीति में सरकार ने सात ड्राई डे में से तीन को किया समाप्त कर दिया है। इन दिनों में मुहर्रम, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अलावा होली का दिन भी शामिल है।

पुलिस वाले करते थे तंग

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानें बंद रखी जाती थीं। इतना ही नहीं, बल्कि होली की पूर्व संध्या पर पुलिसवाले जगह-जगह खड़े होकर होली के दिन के लिए खरीदकर शराब ले जाने वालों से छीनने या जब्त करने की कोशिश करती दिखती थी।

शराब प्रेमियों के लिए हर्ष का विषय

उल्लेखनीय है कि, अक्सर शराब प्रेमी होली के दिन एक दूसरे मित्र को फोन कर एक दो पैग बचे होने के बारे में पूछते दिखाई देते थे। लेकिन इस साल किसी के साथ भी ऐसर नौबत नहीं आने वाली है। क्योंकि जिसे भी पीना होगा, दुकान जाकर खरीद सकेगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews