March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

National Sports

जिम्बाब्वे की जीत ने मुश्किल कर दी ऑस्ट्रेलिया की राह…

जिम्बाब्वे की जीत ने मुश्किल कर दी ऑस्ट्रेलिया की राह…

सुपर-8 में पहुंचने सिर्फ एक उम्मीद बाकी…

हरियर एक्सप्रेस, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे नए-नए रिकार्ड और समीकरण बनते जा रहे हैं। जो कुछ टीमों के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन कुछ दिग्गज टीमों के लिए चिंता का कारण बनते जा रहा है। 7 फरवरी को शुरू हुए वर्ल्ड कप के मुकाबले में अब तक (13 फरवरी तक) 21 मैच खेले जा चुके हैं। वहीं जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे सभी गुप के अंक तालिका में भी उलटफेर देखने को मिल रहा है। 13 फरवरी को खेले गए ग्रुप बी के जिम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया मैच की बात करें तो इस मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए जिम्बाब्वे ने शानदार 23 रनों से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे के पास सुपर-8 में पहुंचने का शानदार मौका है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की इस जीत से ऑस्ट्रेलियाई टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म होता दिखाई दे रहा है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने अब तक दो मैच खेले हैं और एक में जीत दर्ज की।

लिहाजा उसके पास 2 ही अंक है और रन रेट भी 1.100 अंक है। कंगारू टीम को अभी ग्रुप स्टेज में 2 मुकाबले खेलने बाकी हैं, जिसमें दोनों ही मैच उनके लिए काफी अहम हो गए हैं, साथ ही अब उन्हें दूसरे मैचों के परिणाम पर भी नजर रखनी होगी। इसलिए ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए सुपर-8 में पहुंचना काफी कठिन लग रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ एक उम्मीद…

ऑस्ट्रेलिया को अभी अपने ग्रुप मैच में दो और मुकाबले खेलने हैं और दोनों में ही जीत दर्ज करनी होगी तभी उसके लिए सुपर-8 में पहुंचना आसान होगा। अन्यथा वह ग्रुप मैच से ही वल्ड कप से बाहर हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया को अपना अगला मुकाबला 16 फरवरी को उन्हें मेजबान श्रीलंका की टीम से मैच खेलना है जो उनके लिए आसान नहीं रहने वाला है। यदि ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में हार मिलती है तो उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर ग्रुप स्टेज के साथ खत्म हो जाएगा। वहीं आखिरी मुकाबला ओमान की टीम के खिलाफ 20 फरवरी को खेलना है। इन दोनों ही मैचों में ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत हासिल करनी होगी बल्कि नेट रनरेट को ध्यान में रखते हुए बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम करना होगा। तभी वह सुपर-8 में पहुंच पाएगी।

अहम होगा 19 फरवरी का श्रीलंका-जिम्बाब्वे मैच का परिणाम…

अब ऑस्ट्रेलिया टीम की नजर श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच 19 फरवरी को होने वाले मुकाबले के परिणाम पर रहेगी। क्योंकि इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सुपर-8 के लिए जहां अपनी जगह लगभग पक्की करेगी तो दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम के लिए नेट रनरेट ही महत्वपूर्ण होगा।

श्रीलंका की हार की उम्मीद करेगा ऑस्ट्रेलिया…

ग्रुप मुकाबले में यदि ऑस्ट्रेलिया टीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करती है और उसके बाद जिम्बाब्वे भी श्रीलंका को मात देने में कामयाब होता है तो इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 में पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा। हालांकि यदि श्रीलंकाई टीम इन दोनों ही मैचों को जीतने में कामयाब होती है तो उस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया का सफर सुपर-8 से खत्म हो जाएगा।

जिम्बाब्वे की टीम को अपना अगला मैच 17 फरवरी को आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है, जिसमें वह जीत हासिल करते ही सुपर-8 के लिए अपनी जगह को लगभग पक्की लेगी। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच के बाद ही सबकुछ पूरी तरह से तय हो पाएगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews