March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

छत्तीसगढ़ 5 की मौत, रायपुर समेत इन जिलों में सड़क हादसे हुए…

छत्तीसगढ़ 5 की मौत, रायपुर समेत इन जिलों में सड़क हादसे हुए…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड में गुरुवार रात बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार पति पत्नी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों दूर दूर तक फेंका गए। तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। जहां तीनों सड़क पर खून से लथपथ थे। इनमें 2 युवकों ने अचानक आखिरी सांस के बाद दम तोड़ दिया। महिला की भी मौत हो गई। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। दूसरी घटना कोरबा के कटघोरा की है, जहां किसी अज्ञात गाड़ी ने ओवरटेक के दौरान दो कारों को टक्कर मारी। घटना में दोनों कारें डिवाइडर से जा टकराई। इसमें एक कार में सामने बैठे 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि अन्य 5 लोग घायल हुए है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मोरगा चौकी इलाके की है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews