March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

सिपाही हिमांशु बर्मन अवैध मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) सहित गिरफ्तार…

सिपाही हिमांशु बर्मन अवैध मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) सहित गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के अवैध विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी आरक्षक के कब्जे से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा लगभग 01 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (कीमत लगभग ₹8,000) बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सख्त आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन में सूखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर श्री नवनीत पाटिल एवं सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक श्री इशु अग्रवाल के नेतृत्व में थाना टिकरापारा एवं आजाद चौक की संयुक्त पुलिस टीम को दिनांक 11.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन क्रमांक CG-04-PW-1372 में बैठकर प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन, पिता चैतुराम बर्मन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कुण्डा जिला कबीरधाम, हाल पता जनता कॉलोनी पुलिस लाइन रायपुर के रूप में हुई, जिसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में एंड टू एंड अग्रिम विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत से गंतव्य तक (Source to Destination) की कड़ी में गहन जांच कर अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

आरक्षक हिमांशु बर्मन

पिता – चैतुराम बर्मन

उम्र – 34 वर्ष

स्थायी पता – ग्राम कुण्डा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

वर्तमान पता – जनता कॉलोनी, पुलिस लाइन रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews