श्री सोमेश्वर मंदिर सरजू बांधा नयातलाब में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के टिकरापारा क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित श्री सोमेश्वर मंदिर सरजू बांधा नया तालाब, शमशान घाट के मुख्य द्वार पर स्थित मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसका आयोजन कृष्ण मित्र फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा। अध्यक्ष श्री माधव लाल यादव एवं सचिव गोवर्धन झंवर ने लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा है कि हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि महाशिवरात्रि, दिन-रविवार 15 फरवरी 2026 को प्रातः 8.00 बजे जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक, भष्म आरती तत्पश्चात संध्या के समय भगवान का विशेष दर्शन होगा। भगवान महादेव को छप्पन भोग लगाया जाएगा और महाआरती होगी। जिसमें आप सपरिवार सादर आमंत्रित है।




