March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड, 48 घंटों में तापमान 2–3 डिग्री गिरने के आसार…

प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड, 48 घंटों में तापमान 2–3 डिग्री गिरने के आसार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में गिरावट के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है।

राजधानी रायपुर में 8 फरवरी की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, हालांकि तेज बारिश के आसार नहीं हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। अंबिकापुर फिलहाल सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है, जहां तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव 31.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews