March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने पवार के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने पवार के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में श्री देव ने कहा कि यह स्तब्धकारी और पीड़ादायी हादसा है जिससे महाराष्ट्र समेत देश की राजनीति में शून्य आ गया है। इसकी कभी भरपाई नहीं हो सकेगी। श्री देव ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में हमने एक सशक्त, मुखर, अनुभवी और जनसमर्पित नेतृत्व के धनी व्यक्तित्व को खो दिया है। महाराष्ट्र ही नहीं, अपितु राष्ट्रीय राजनीति की दिशा के निर्धारण में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। श्री देव ने पवार सहित विमान हादसे में प्राण खोने वाले पाँच अन्य मृतकों को भी अपनी श्रद्धांजलि दी है। श्री देव ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिरशांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य व सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews