March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics

पहले चरण के चुनाव प्रचार के समापन से साफ, जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी…

पहले चरण के चुनाव प्रचार के समापन से साफ, जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी…

पहले चरण के चुनाव प्रचार के समापन से साफ, जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी

भाजपा की वादाखिलाफी के कारण राज्य में मोदी सरकार के खिलाफ माहौल

हरियर एक्सप्रेस न्यूज़, रायपुर। लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ जनता में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव प्रचार आज समाप्त हो गया। छत्तीसगढ़ के बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बस्तर एवं पूरी छत्तीसगढ़ की जनता अब की बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने मतदान करने का मन बना चुकी है। जनता मोदी सरकार की विदाई के लिये मतदान करने को आतुर है। लोग मोदी और उनके सरकार के कोरे भाषणों और जुमलेबाजी से परेशान है। छत्तीसगढ़ में मोदी और राज्य की साय सरकार की वादाखिलाफी बड़ा मुद्दा है। राज्य में मोदी की गारंटी के नाम से बड़ी-बड़ी बातें हो रही है लेकिन जनता से किये वादे साय सरकार पूरी नहीं कर रही, न 18 लाख आवास का वादा पूरा हुआ, न महतारी वंदन की पूरी राशि महिलाओं को मिली और न ही किसानों का कर्जा माफ हुआ। भाजपा की धोखेबाजी के खिलाफ मतदान होगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे कर क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी का क्या हुआ? मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यो नही मिला? पेट्रोल डीजल के दाम 35 रु क्यो नही हुआ? हर के खाते में 15 लाख क्यो नही आया? 2022 तक हर आवासहीनों के मकान के वायदे का क्या हुआ, विदेशों से काला धन लाकर हर नागरिक के खाते में 15 लाख लाने के वादे का क्या हुआ? मोदी बताएं देश के महिलाओ को सुरक्षित वातावरण क्यों नही मिल रहा है? प्रधानमंत्री को बयानबाजी के बजाय अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को अध्ययन करना चाहिये कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया। देश की आजादी से लेकर भारत का नव निर्माण कांग्रेस की देन है। जब 1947 के बाद देश में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी तब देश की साक्षरता दर 18 फीसदी थी। नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तब देश की साक्षरता दर लगभग 80 फीसदी से ऊपर थी। 1947 में देश में एक भी आईआईएम, आईआईटी, एम्स, सिंचाई के बांध नही थे। बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर जैसे संयंत्र कांग्रेस के सरकार ने बनाया। देश के नवनिर्माण से औद्योगीकरण को किया तो कांग्रेस की सरकार ने किया। मोदी ने 10 सालों में सिर्फ कांग्रेस की सरकारों के द्वारा बनाये गये सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम किया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews