March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

महापौर मीनल चौबे, सभापति, संस्कृति विभाग अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी पर्व की दी हार्दिक शुभकामनायें…

महापौर मीनल चौबे, सभापति, संस्कृति विभाग अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी पर्व की दी हार्दिक शुभकामनायें…

मकर संक्रांति पर्व पर जनजीवन सुरक्षा हेतु चाइनीज मांझा का पूर्ण परित्याग करने संकल्प लेने की विनम्र अपील

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी पर्व के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सम्पन्नता, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी रायपुर शहर क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा ऊर्जाशक्ति प्रदान करने की विनम्र सामूहिक प्रार्थना की है।

साथ ही महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों से मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा का जनजीवन सुरक्षा की दृष्टि से पूर्ण परित्याग करने की विनम्र अपील की है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने सभी नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर शहर को प्रथम रैंकिंग दिलवाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः विनम्र अपील की है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews