महापौर मीनल चौबे ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों को महाराजबंध एसटीपी का कार्य शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश…
लापरवाही के कारण जलभराव की समस्या, अनुबंध के अनुसार मार्च 2024 तक निर्माण हो जाना था
एसटीपी प्रारम्भ होते तक तालाब किनारे एसटीपी के समीप तालाब में गन्दगी नहीं जाने देने तत्काल जाली लगवाने के दिए निर्देश
महापौर मीनल ने पर्यावरण प्रेमी एनजीओ ग्रीन आर्मी के साथ महाराजबंध तालाब की नागरिकों द्वारा श्रमदान से सफाई का महाभियान पार्षदों सहित देखा, इसे लेकर ग्रीन आर्मी की टीम को सराहा, कहा तालाबों को स्वच्छ और सुन्दर बनाने प्रत्येक नागरिक की इसमें सहभागिता आवश्यक, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग को नागरिकों द्वारा तालाब से बाहर निकाले गए कचरे को तत्काल उठवाने की व्यवस्था देने दिए निर्देश
विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे पर्यावरण प्रेमी एनजीओ ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के अनुरोध पर एनजीओ द्वारा स्थानीय निवासियों और रायपुर नगर पालिक निगम, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महाराजबन्द तालाब में लगातार चलाये जा रहे तालाब की श्रमदान से सफाई के महाभियान का निरीक्षण करने रायपुर नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद प्रमोद कुमार साहू सहित रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीओओ ऋचा चंद्राकर, जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, दिनेश सिंहा, सहायक अभियंता अजय श्रीवास्तव, उप अभियंता सर्वश्री राहुल थोरानी, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर, संदीप वर्मा, अदिव्य हजारी सहित अन्य सम्बंधित रायपुर नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों, पूर्व पार्षद सरिता वर्मा, ग्रीन आर्मी के अमिताभ दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की उपस्थिति में किया।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाराजबंध की श्रमदान से सफाई का महाभियान चलाने के ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर की टीम की सराहना की और कहा कि ऐसे सफाई महाभियान में सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है, जिससे शहर के तालाबों को स्वच्छ और सुन्दर जनसहभागिता से मिलकर बनाया जा सके। महापौर ने सम्बंधित जोन स्वास्थ्य अधिकारी को नागरिकों द्वारा श्रमदान कर तालाब से बाहर निकाले गए कचरे को तत्काल सड़क के किनारे से हटाए जाने की व्यवस्था देने निर्देश दिए है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सम्बंधित अधिकारियों को कार्य तत्काल गतिमान कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए है और 3 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट महाराजबन्द तालाब में प्रारम्भ होते तक तालाब किनारे एसटीपी के समीप जाली तत्काल लगवाने के निर्देश दिए है, ताकि गन्दगी तालाब के भीतर ना जाने पाए। महापौर ने सम्बंधित जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी को प्रगतिरत एसटीपी के समीप महाराजबंध तालाब की विशेष सफाई अभियान चलाकर शीघ्र करवाने के निर्देश दिए है।




