March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

न्यू ईयर ईव के मद्देनजर पार्टियों में एम.डी. ड्रग्स सप्लाय करने वाला दुर्ग का तस्कर गिरफ्तार…

न्यू ईयर ईव के मद्देनजर पार्टियों में एम.डी. ड्रग्स सप्लाय करने वाला दुर्ग का तस्कर गिरफ्तार…

नव वर्ष में आयोजित होने वाली पार्टीयों हेतु कर रहा था एम.डी. ड्रग्स सप्लाय

थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिद्धार्थ चौक स्थित नरैय्या तालाब पास एम.डी. ड्रग्स के साथ आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।

पूछताछ में दुर्ग एवं रायपुर के कुछ ग्राहकों व सप्लायर के नाम आये है सामने, जिनकी की जा रहीं है पतासाजी, संलिप्तता पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी की जायेगी वैधानिक कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से 04 ग्राम 790 मिलीग्राम एम.डी.ड्रग्स किया गया है जप्त।

प्रकरण से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 55,000/- रूपये।

नव वर्ष के दौरान आउटर के फार्म हाउस सहित क्लबों में आयोजित होने वाले पार्टीयों हेतु कर रहा था एम.डी.ड्रग्स का सप्लाय।

रायपुर में नशे के विरूद्ध हो रहीं लगातार कार्यवाही के बढ़ते दबाव को देखते हुये आरोपी पाटन दुर्ग से कर रहा था एम.डी.ड्रग्स सप्लाय।

आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 357/25 धारा 21ए नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

सिंडिकेट में जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ

प्रकरण में की जा रहीं है END TO END कार्यवाही।

‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत् एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अब तक नारकोटिक्स एक्ट के 94 प्रकरणों में 217 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 3,85,18,138/- रूपये कीमत के मादक पदार्थ सहित अन्य मशरूका की गई है जप्त।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘* के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 26.12.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिद्धार्थ चौक स्थित नरैय्या तालाब पास एक व्यक्ति खड़ा है, जो अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखा है तथा खपाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अब्दुल करीम उर्फ समीर निवासी पाटन जिला दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.ड्रग्स रखा होना पाया गया। एम.डी.ड्रग्स के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी अब्दुल करीम उर्फ समीर द्वारा पुलिस टीम को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से*04 ग्राम 790 मिलीग्राम एम.डी.ड्रग्स एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 55,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 357/25 धारा 21ए नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी अब्दुल करीम उर्फ समीर मूलतः जिला दुर्ग के पाटन का निवासी है, जो नव वर्ष के दौरान आउटर के फार्म हाउस सहित क्लबों में आयोजित होने वाले पार्टीयों में एम.डी.ड्रग्स का सप्लाय कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी से इस सिंडिकेट में जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

आरोपी से पूछताछ में दुर्ग एवं रायपुर के कुछ ग्राहकों व सप्लायर के नाम सामने आये है, जिनकी पतासाजी की जा रहीं है, संलिप्तता पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा नारकोटिक्स एक्ट के 94 प्रकरणों में 217 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा – 617.254 किलोग्राम, प्रतिबंधित टेबलेट – 5,329 नग, ड्रग्स – 11 ग्राम 805 मिलीग्राम, एम.डी.एम.ए.- 40 ग्राम 79 मिलीग्राम, चिट्टा – 812.4 ग्राम, कोकिन – 24 ग्राम 04 मिलीग्राम, प्रतिबंधित सिरप – 470 नग, अफीम – 02 किलो 83 ग्राम, डोडा – 3.26 किलोग्राम सहित नगदी रकम, दोपहिया/चारपहिया वाहन एवं मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 3,85,18,138/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – अब्दुल करीम उर्फ समीर पिता मोह0 रशीद उम्र 26 साल निवासी भाटापारा मंच वाली गली पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews