March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

बंद कराने निकले प्रदर्शनकारियों ने मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस-डे की साजसजावट को तोड़ा, ब्लिंकिट गोदाम में कर्मचारियों से की मारपीट…

बंद कराने निकले प्रदर्शनकारियों ने मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस-डे की साजसजावट को तोड़ा, ब्लिंकिट गोदाम में कर्मचारियों से की मारपीट…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज छत्तीसगढ़ बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस की तैयारी को लेकर हुई सजावट को तोड़ दिया। मॉल के अंदर भी तोड़फोड़ की गई। वहीं बंद के दौरान ब्लिंकिट सेवा चालू करने के विरोध में कर्मचारियों से मारपीट भी की गई है। इस मामले में तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि कुछ देर पहले की घटना बताई जा रही है। रायपुर बंद के लिए समर्थन लेने निकले कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की है, लेकिन अब तक प्रबंधन की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में दुकानें सुबह से बंद हैं। वहीं छत्तीसगढ़ बंद के बीच राजधानी में कुछ असामाजिक लोगों ने तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल और कटोरा तालाब के ब्लिंकिट गोदाम में उत्पात मचाते हुए जमकर तोड़फोड़ की।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews