बिरगांव के मनीकंचन केंद्र में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग लाखों का सामान जलकर खाक…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। नगर निगम बिरगांव पानी टंकी के नीचे स्थित मनी कंचन सेंटर में पिछली रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। जिसके चलते कचरा कलेक्शन वाले पांच रिक्शा के साथ-साथ लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जिसके बाद निगम के महापौर नंदलाल देवांगन एमआईसी सदस्य इकराम अहमद, स्वास्थ्य प्रभारी ओमप्रकाश साहू, निगम आयुक्त युगल किसोर, कमल नारायण जंघेल व धननुलाल देवांगन मौके पर पहुंचे हुए थे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया, साथ ही पुलिस को सूचना देकर जांच करने की बात कही। उन्होंने बताया कि कालेज के पास बिरगांव निगम पानी टंकी के नीचे बने मनीकंचन सेंटर मे कुछ अज्ञात चोरो ने आग लगा दिया जिससे पांच रिक्शे व लाखों का समान जलकर राख हो गया।





