March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

राजधानी पुलिस का एक्शन मोड, प्रतिबंधित ऐप यूज करने वाले सैकड़ों संदिग्ध लोगों पर छापेमार कार्यवाही…

राजधानी पुलिस का एक्शन मोड, प्रतिबंधित ऐप यूज करने वाले सैकड़ों संदिग्ध लोगों पर छापेमार कार्यवाही…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर में विदेशी एप पर चैटिंग और कॉलिंग करने वाले सैकड़ों संदिग्ध लोगों की चैटिंग हिस्ट्री निकाल कर पुलिस आधी रात को बैजनाथपारा, राजातालाब, सिविल लाइन, मोवा सड्डू, बैरन बाजार, कचना, पंडरी, मौदहापारा, तेलीबांधा में ताबड़ तोड़ छापामार कार्रवाई कर विदेशी कनेक्शन होने के संदेह पर पूछताछ के लिए थाना ले कर गई। इस छापामारी की खबर में पूरी राजधानी में आधी रात को तहलका मचा दिया। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था, कि उन्हें किस जुर्म के आरोप में थाने उठा कर लाया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस और साइबर क्राइम विभाग को दिल्ली से इनपुट मिला था, कि छत्तीसगढ़ में कुछ लोगों का विदेशी कनेक्शन है। नए साल औऱ 26 जनवरी के मद्दे नजर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने आधी रात को कार्रवाई इसलिए की है कि कही भगदड़ न मचे इस कारण दिन के बजाय रात को कार्रवाई कर विदेशी कनेक्शन की पड़ताल की गई।

राजधानी पुलिस ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन समाधान के तहत दूसरे राज्यों से आए 1 हजार से ज्यादा लोगों की तस्दीक की। यह कार्रवाई रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान और पतासाजी के लिए की गई। शुरुआती जांच में करीब 100 से ज्यादा ऐसे लोग सामने आए, जो पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर के बताए जा रहे हैं। पुलिस को इनके दस्तावेज दुरुस्त नहीं मिले हैं और आशंका जताई जा रही है कि ये बांग्लादेशी नागरिक या रोहिंग्या हो सकते हैं। इनके मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच भी की जा रही है।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश में सुबह चार बजे शहर के अलग-अलग इलाकों में छापामार अभियान चलाया गया। सीएसपी रैंक के अधिकारियों ने इस अभियान को लीड किया और बीट वाइज संदेहियों से पूछताछ करने के बाद उनके दस्तावेजों की जांच करने के लिए पुलिस लाइन ले जाया गया। फिलहाल ज्यादातर संदेहियों को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews