March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Sports

“हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के उद्घोष के साथ रायपुर खेल महोत्सव मेगा फाइनल का भव्य शुभारंभ, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया उद्घाटन

“हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के उद्घोष के साथ रायपुर खेल महोत्सव मेगा फाइनल का भव्य शुभारंभ, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया उद्घाटन

85 हजार खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सहभागिता के साथ रायपुर सांसद खेल महोत्सव बना देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन: बृजमोहन अग्रवाल

खेल केवल जीत-हार नहीं, राष्ट्र निर्माण की नींव हैं— रायपुर खेल महोत्सव में बोले सांसद बृजमोहन अग्रवाल

फिट इंडिया विज़न का ज़मीनी स्वरूप बना रायपुर खेल महोत्सव, महिला व ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की सशक्त भागीदारी

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। “हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के प्रेरक उद्घोष के साथ राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में रायपुर खेल महोत्सव के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और विशाल जनसैलाब ने सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर NCC कैडेट्स एवं खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर सलामी दी। वहीं मां दंतेश्वरी अखाड़ा के युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को गरिमा प्रदान की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभाओं—रायपुर दक्षिण, पश्चिम, उत्तर, ग्रामीण, आरंग, अभनपुर, धरसीवा, भाटापारा एवं बलौदा बाजार में आयोजित इस महोत्सव में 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने कुश्ती, खो-खो, गेड़ी-दौड़, भारोत्तोलन, फुगड़ी, रस्सी कूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, रस्सा-कसी, शरीर शौष्ठव एवं तैराकी सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर इसे देश का सबसे बड़ा सांसद खेल महोत्सव बनाने का गौरव दिलाया है।

मेगा फाइनल में 5000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “खेल केवल पदक या जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और यही मन देश को आगे बढ़ाता है। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण से शहरी अंचल तक छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं को नशे और कुप्रवृत्तियों से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ना तथा उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ अभियान ने देश में खेल संस्कृति को एक नई दिशा दी है। आज भारत में खेल करियर का सशक्त माध्यम बन रहा है और सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन दे रही है।

सांसद श्री बृजमोहन ने आगे कहा कि, “रायपुर सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री जी के ‘फिट इंडिया’ विज़न का ज़मीनी स्वरूप है, जहाँ हर वर्ग, हर उम्र और हर पहचान के खिलाड़ी को समान अवसर मिल रहा है। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है।”

उन्होंने विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों, युवाओं और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को समावेशी भारत का सशक्त उदाहरण बताया और कहा कि खेल सामाजिक समरसता और एकता का सबसे सशक्त माध्यम हैं।

अंत में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि, “हार से घबराइए नहीं, क्योंकि हार ही जीत की सबसे बड़ी शिक्षक होती है। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास से आप न केवल अपने परिवार और शहर, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।”

यह संबोधन खिलाड़ियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भरने वाला रहा। उन्होंने कहा कि, “असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो;

क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।

जब तक न सफल हो, नींद-चैन को त्यागो तुम,

संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम।”

उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल संघों, नगर निगम, जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, व्यायाम शिक्षक, खेल अधिकारी, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*बॉक्स के लिए*

इस भव्य आयोजन में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के साथ पहली बार इतने बड़े स्तर पर ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों ने भी सहभागिता की और रस्साकसी में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया—यह आयोजन “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करता है।

*बॉक्स के लिए*

24 दिसंबर को सुप्रसिद्ध गायक एवं दिल्ली से भाजपा सांसद श्री मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपने गीतों की शानदार प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर विभिन्न खेलों के विजेताओं के साथ ही खेल जगत में राजधानी का नाम देश-प्रदेश में रोशन करने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं कोचों का सम्मान किया गया, जिनमें श्री आर. राजेंद्रनन, श्रीमती संगीता राजगोपालन, श्रीमती कविता दीक्षित, श्री प्रकाश वैद्य, श्री एस.आई. सोनवानी, अंजुम रहमान, राकेश शर्मा, नजीर अहमद, भूषण साय, अनुज दुबे, संतोष दुबे, रुचिर दुबे, आलोक शर्मा, मुश्ताक अली पहलवान, अशोक पहलवान, लक्ष्मण पहलवान, जनक यादव, राजेंद्र वर्मा, अजय, विनोद नायर, स्व. सतीश चंद्र त्रिपाठी, अनीस मेनन, सुखलाल जंघेल, गजेंद्र पांडे, धुतराम सारंग, जे.एम. हसन, ए.आर. थीटे, एस.एम. रिजवी, भगवान सिंह चंदेल, क्रिकेटर राजा परिहार, आलोक द्विवेदी, अमृताश, नीता डुमरे, सी.एम. ठाकुर, रमेश यदु एवं अंतरराष्ट्रीय खेल उद्घोषक जशवंत सहित अनेक विभूतियां शामिल रहीं।

समारोह में विधायक श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र धुरंधर, समस्त जोन अध्यक्ष, पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन, खिलाड़ी, बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews