March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

धान खरीदी को लेकर सरकार की नीयत में खोट…

धान खरीदी को लेकर सरकार की नीयत में खोट…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। धान खरीदी को लेकर पूरे प्रदेश में किसान हालाकान है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार धान खरीदी में जानबूझ कर अवरोध पैदा कर रही है। धान खरीदी को ले कर सरकार की नीयत में खोट दिख रहा है। बार बार आगाह करने के बावजूद सरकार धान खरीदी की अव्यवस्था को सुधारना नहीं चाह रही। सरकार घोषित नीति प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से खरीदी नहीं कर रही। किसी भी सोसायटी में 16, से लेकर 19 क्विंटल से अधिक की खरीदी नहीं हो रही। धान बेचने के लिए किसानों को टोकन नहीं मिल पा रहा। बहुत से किसानों का आज भी धान बेचने के लिए एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो पाया है वे भटक रहे। डबल इंजन की सरकार किसानो का पूरा धान 3100 रु. प्रति क्विंटल के भाव से नहीं खरीदना चाहती, इसलिए जानबूझ कर परेशानी पैदा की जा रही।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि टोकन नहीं कट पा रहा, तौलाई में दिक्कत हो रही, पंजीयन की समस्या यथावत बनी हुई है, आज भी 5 लाख किसान पंजीयन के लिए सोसायटी दफ्तर से लेकर तहसीलदार तक के चक्कर काट रहे। सरकार किसानों का धान तो खरीदना नहीं चाह रही भी सीमावर्ती प्रदेशों से सत्तारूढ़ दल के नेताओं के संरक्षण में बेतहाशा धान आ रहा और सोसायटियों में बिक भी रहा है। पूरी धान खरीदी की व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। मंझोले और छोटे किसान रोज सोसायटी में टोकन के लिये घूम रहे है। धान खरीदी शुरू होने के 23 दिन बाद भी सरकार व्यवस्था नही बना पायी है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धान खरीदी के बाद किसानों को 3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान भी नही किया जा रहा है। भाजपा ने वादा किया था धान बेचने के 24 घंटे के अंदर उसी ग्राम पंचायत में काऊंटर बनाकर किसनों एक मुश्त भुगतान किया जायेगा, लेकिन प्रदेश के किसी भी ग्राम में सरकार ने किसानों को एकमुश्त नगद भुगतान के लिये काऊंटर नही बनाया और न ही पूरी रकम का भुगतान हो रहा अभी केवल समर्थन मूल्य के हिसाब से भुगतान की गणना की जा रही है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews