March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

रायपुर नगर निगम द्वारा राजधानी शहर में लगभग विभिन्न 2 दर्जन से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर आमजनों को शीतलहर से सुरक्षा और त्वरित राहत दिलवाने अलाव जलाने की दी जाएगी नियमित व्यवस्था…

रायपुर नगर निगम द्वारा राजधानी शहर में लगभग विभिन्न 2 दर्जन से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर आमजनों को शीतलहर से सुरक्षा और त्वरित राहत दिलवाने अलाव जलाने की दी जाएगी नियमित व्यवस्था…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर में शीतलहर से आमजनों को सुरक्षा और त्वरित राहत देने नगर निगम के जोन के माध्यम से विभिन्न लगभग 2 दर्जन से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था दी जा रही है।

रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से महादेवघाट रायपुरा और महोबा बाजार, चंगोरा भाठा बाजार, ब्रम्हदेईपारा खमतराई, जयस्तम्भ चौक के पास, कलेक्टर ऑफिस डॉ बी आर अम्बेडकर चौक के पास, नेताजी सुभाष स्टेडियम, मोती बाग, डंगनिया पानी टंकी स्कूल के समीप, शंकर नगर चौपाटी, तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव, अंतर राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव, जोन 9 कार्यालय परिसर के समीप मोवा और अन्य विभिन्न मुख्य सार्वजनिक स्थानों में आम जनों को शीतलहर से रायपुर शहर क्षेत्र में सुरक्षा और त्वरित राहत देने सार्वजनिक अलाव जलाने की व्यवस्था दी गयी है। शीतलहर की सम्पूर्ण अवधि के दौरान आमजनों को राहत देने जोन कार्यालयों के माध्यम से प्रतिदिन नियमित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने की व्यवस्था दी जाएगी।

Oplus_131072
Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews