June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

सभी 70 वार्ड के बीस बड़े संपत्तिकर बकायादारो की समीक्षा, राजस्व अधिकारियों से राजस्व कार्य में गंभीर होने के दिए निर्देश…

सभी 70 वार्ड के बीस बड़े संपत्तिकर बकायादारो की समीक्षा, राजस्व अधिकारियों से राजस्व कार्य में गंभीर होने के दिए निर्देश…

छत पर मोबाईल टावर, विज्ञापन होर्डिंग लगवाने वालो से व्यवसायिक कर वसूली किया जायें…

मुख्यालय के अधिकारी जिस आधार पर राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किये है तो उसे वसूलने में भी गंभीरता दिखाये…

जोन के अधिकारी मुख्यालय के अधिकारियों के साथ समन्वय बना कर काम करें…

सभी संपत्तिकरदाता नगर निगम को 31 दिसम्बर के पूर्व वर्तमान वर्ष का पूर्ण संपत्तिकर अदा कर संपत्तिकर में 4 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं…

समय पर संपूर्ण सम्पत्तिकर पटाने वाले सभी सम्माननीय जन बधाई के पात्र…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम के हित में महापौर कार्यालयीन कक्ष में लगातार लगभग 4 घंटे तक नगर निगम राजस्व विभाग के वसूली अभियान की गहन समीक्षा की एवं नगर निगम हित में अधिकाधिक राजस्व वसूली करने और आय के नये स्त्रोत विकसित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू आईटी विशेषज्ञ श्री रंजीत रंजन सहित सभी सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षको की उपस्थिति में दिये। महापौर ने नगर निगम राजस्व, नजूल और बाजार विभाग के वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26:में वसूली अभियान की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम हित में अधिकाधिक वसूली सुनिश्चित करने स्पष्ट निर्देश दिये कि सीलबंद करने के बाद भी नगर निगम रायपुर को बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायादारों पर नियमानुसार प्रक्रिया कर कार्यवाही के निर्देश दिए.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बकाया नहीं दे रहे बड़े बकायेदारों के सीलबंद किये गये खाली भवनों में भी नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को निगम हित में दिये है। महापौर ने दिये गये लक्ष्य के अनुरूप शत- प्रतिशत राजस्व वसूली लगातार प्रभावी अभियान चलाकर प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम रायपुर के लिए राजस्व आय के नये स्त्रोत विकसित करने हर संभव आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। महापौर ने नगर निगम क्षेत्र में छत पर मोबाईल टॉवर, विज्ञापन होर्डिंग लगाने वाले भवन स्वामियों से व्यवसायिक दरो के आधार पर राजस्व वसूली अभियान चलाकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

महापौर ने पूर्व में दिये गये आदेशानुसार रायपुर नगर निगम के हित में खाली भूखण्डो के सम्बंधित भूमि स्वामियों से नियमानुसार गणना कर राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग की ओर से नगर निगम क्षेत्र के सभी संपत्तिकर दाता नागरिको से वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 का अपना देय संपत्तिकर की राशि का पूर्ण भुगतान 31 दिसम्बर 2025 के पूर्व करते हुए नियमानुसार 4 प्रतिशत की संपत्तिकर भुगतान में छुट का अधिकाधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है। महापौर ने सभी संपत्ति करदाता नागरिकों से शीघ्र संपत्तिकर की अदायगी नगर निगम को करके कार्यवाही की असुविधा व तनाव से दूर रहने की अपील की है। नगर निगम रायपुर को निगम करो का भुगतान ऑनलाईन अथवा नगर निगम के संबंधित जोन में जाकर ऑफलाईन भी सहजता के साथ अदा किया जा सकता है। इस सुविधा का सभी संपत्तिकरदाताओ को अधिकाधिक वांछित लाभ लेने की अपील महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा की गई है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!