March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Education

शताक्षी पांडे ने सफलता का मंत्र बताया अनुशासन को…

शताक्षी पांडे ने सफलता का मंत्र बताया अनुशासन को…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। पीएमश्री सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठ में शनिवार बैकलेस डे के तहत में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता मनोज कुमार यादव यादव ने बताया कि शताक्षी पांडे ने छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2025 में पूरे राज्य में छठवाँ स्थान एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बच्चों के बीच अपनी सफलता का रहस्य एवं कैसे उन्होंने इस मुकाम को प्राप्त की साझा किया उन्होंने अपनी सफलता का मुख्य मंत्र अनुशासन एवं कठिन परिश्रम को बताया उन्होंने बताया कि हर रोज 8 घंटे लगातार पढ़ती रहती थी साथ ही साथ में सोशल मीडिया से पूरी तरह अलग थी बच्चों को भी उन्होंने कहा कि वह अभी जिस क्लास में है उसे क्लास में पूरी तरीका से फोकस करें और अभी से सेल्फ स्टडी पर विशेष ध्यान देने को कहा।

शताक्षी पांडे ने बताया कि दसवीं तक की पढ़ाई महर्षि विद्या मंदिर एवं 12वीं की पढ़ाई वसंत विहार डीएवी स्कूल से की जिसमें उन्होंने 92% से उत्तीर्ण की उसके बाद कंप्यूटर साइंस बीआईटी दुर्ग गोल्ड मेडलिस्ट रही उसके बाद उन्होंने 1 साल कंप्यूटर शिक्षक के रूप में बीआर अंबेडकर सेजेस बिलासपुर में काम किया फिर उन्होंने निश्चय किया कि अब मैं पूरी तरीके से पीएसी को ही अपना लक्ष्य बनाऊंगी बच्चों ने उनसे प्रश्न पूछे और उनके बीच प्रश्नों के उत्तर भी दिए एक बच्चे ने पूछा कि पढ़ाई में एकाग्रता पूरी तरीके से केंद्रित नहीं कर पाते तो उन्होंने बच्चों को बताया कि जब आप पढ़ाई पढ़ाई को आनंद लेते हुए पढ़ेंगे तो आपको बोर नहीं लगेगा और आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। साथ ही साथ बच्चों को यह बताया कि पढ़ाई के साथ अपने हाॅबी पर भी विशेष ध्यान दें जिससे उन्हें लगातार पढ़ाई करने में मदद मिलेगी शताक्षी पांडे ने बताया कि उन्हें गाना गाने का बचपन से शौक था और उन्होंने बच्चों के बीच छत्तीसगढ़ी गाना गया बच्चे काफी प्रसन्न हुए और बच्चों के बीच उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की “छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया” स्कूल के प्राचार्य विकास नायक राॅय ने बधाई देने के साथ-साथ उन्होंने कहा कि मैं अगली बार तुम्हें डिप्टी कलेक्टर के पद पर देखना चाहता हूं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गार्गी सेन पात्र ने किया एवं शताक्षी पांडे का संक्षिप्त परिचय मनोज कुमार यादव ने कराया। इस कार्यक्रम में उपस्थित वेद प्रकाश साहू, प्रधानाचार्य गरिमा साहनी, प्रधानाचार्य मुसाफिर अहमद, आशुतोष पांडे, माधुरी कश्यप, नेमाश्री गुप्ता, मोनिका वर्मा, वीना बजाज, सबीता राय, दीपमाला महंत, क्रिस्टीना जॉन, पारस साहू, पीयूष कोमर, कौस्तुभ स्वर्णकार एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews