March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

ग्राम रनपोटा में गौरा–गौरी दर्शन पूजा संपन्न कन्हैया जायसवाल के नेतृत्व एवं ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य आयोजन…

ग्राम रनपोटा में गौरा–गौरी दर्शन पूजा संपन्न कन्हैया जायसवाल के नेतृत्व एवं ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य आयोजन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। ग्राम रनपोटा में 13 से 15 नवम्बर तक परंपरागत आस्था और सांस्कृतिक उत्साह के साथ गौरा–गौरी दर्शन पूजा संपन्न हुई। यह पूरा आयोजन डनसेना कलार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल के नेतृत्व एवं ग्रामवासियों के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। गौरा चौक में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी नियम–विधान, गाजा–बाजा और पारंपरिक विधियों के साथ मड़ावन किया गया। पूजा स्थल चूलमाटी तालाब के पास सुंदर रूप से सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रात में निकली पारंपरिक बारात पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। गौरा चौक से सड़कपारा में साहू पारा तक निकली इस बारात में ग्रामीण भारी संख्या में बाराती बनकर शामिल हुए। साहू पारा में बारात का परघनी कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया और बारातियों को नाश्ता कराया गया। इसके बाद विधि–विधान के साथ गौरा–गौरी विवाह एवं टीकावन सम्पन्न हुआ। 15 नवम्बर को गौरा–गौरी की प्रतिमाओं का बोराई नदी में श्रद्धाभाव के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर कन्हैया जायसवाल जी ने ग्राम एवं पूरे क्षेत्रवासियों की सुख–समृद्धि की कामना की और कहा कि— यह पूरा आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से ही सफल हो पाया है। रनपोटा की एकता ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम को विशेष गरिमा मिली जब पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिन्हा भी उपस्थित हुए। उन्होंने ग्रामवासियों की एकता और परंपरा की सराहना करते हुए क्षेत्र की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। ग्राम रनपोटा में संपन्न यह आयोजन ग्रामीण एकता, संस्कृति और परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews