March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

निगम जोन 4 राजस्व विभाग ने बड़े बकायादार पर कड़ी कार्यवाही की, बकाया राशि अदा नहीं करने पर सीलबंदी की, कार्यवाही के दौरान बकायादार ने बकाये की राशि का तत्काल सम्पूर्ण नगद भुगतान कर दिया…

निगम जोन 4 राजस्व विभाग ने बड़े बकायादार पर कड़ी कार्यवाही की, बकाया राशि अदा नहीं करने पर सीलबंदी की, कार्यवाही के दौरान बकायादार ने बकाये की राशि का तत्काल सम्पूर्ण नगद भुगतान कर दिया…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू और जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 4 के अंतर्गत बड़े बकायेदार पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाकर जोन 4 के अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के क्षेत्र में बकायादार भवन स्वामी हुंडरज माल द्वारा वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक की बकाया राशि रु 205516/- के बकाये संपत्तिकर की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर तत्काल सीलबंदी की कार्रवाई की गई। सीलबंदी की कार्यवाही के दौरान बकायेदार भवन स्वामी द्वारा रूपये 205516 के सम्पूर्ण बकाये का तत्काल नगद भुगतान कर दिया।

अभियान में जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू, राजस्व निरीक्षक ऋषि परोच, सहायक राजस्व निरीक्षक कौशिक राम साहू, मनहरण निषाद, शेख जुनैद, प्रणय ठाकुर सहित जोन क्रमांक 4 राजस्व विभाग के अन्य सम्बंधित राजस्व विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews